IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा को तगड़ा नुकसान, RCB के स्टार की हुई एंट्री, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर सभी की नजर होती है. रोहित शर्मा को ऑरेंज कैप की रेस में थोड़ा नुकसान हुआ है, वहीं RCB के स्टार बल्लेबाज ने टॉप 5 में एंट्री कर ली है. आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Rohit Sharma Devdutt Padikkal
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में कुल 11 मैच हो चुके हैं और अब ऑरेंज कैप की रेस रोचक हो गई है, क्योंकि सभी टीमों ने 2-3 मैच खेल लिए हैं. सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. अभी भी यह दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी के पास है. रोहित शर्मा को ऑरेंज कैप की रेस में नुकसान हुआ है. आइए IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

समीर रिजवी

समीर रिजवी2 / 6

समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप मौजूद है. वो IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने दो मैचों में कुल 160 रन जड़े हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में आया था, जहां उन्होंने 90 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

रोहित शर्मा से नंबर 2 का स्थान छिन गया है. अब इस नंबर पर हेनरिक क्लासेन आ चुके हैं, जिन्होंने 3 मैचों में कुल 145 रन बनाए हैं. इनमें से दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़े हैं. क्लासेन अब तक IPL 2026 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

हेनरिक क्लासेन के LSG के खिलाफ अर्धशतक के बाद रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है और वो नंबर 3 पर आ गए हैं. रोहित ने अब तक 2 मैचों में 113 रन बनाए हैं. उन्होंने 176.56 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. शर्मा ने KKR के खिलाफ 78 रन जड़े थे.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल5 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री कर ली है और अभी वो चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में दो अर्धशतक जड़े हैं. पडिक्कल ने इस सीजन में अब तक 201.81 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ 111 रन बनाए हैं.

कूपर कोनोली

कूपर कोनोली6 / 6

पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक रन बनाने के मामले में नंबर 5 पर हैं. उन्होंने दो मैचों में कुल 108 रन बनाए हैं. उनकी गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 72 रन की डेब्यू पारी शायद ही कोई भूल पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन