KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और फिर 3.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ गया. इस रद्द हुए मुकाबले ने भी पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की बादशाहत इस मुकाबले के रद्द होने के कारण चली गई. 

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

मुकाबला रद्द होने के कारण दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिला. जिसके कारण ही अब अंको के साथ पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का खाता खुल गया है. वो अब एक स्थान के फायदे के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गई है. मैच रद्द होने से पहले टॉप पर नजर आ रही आरसीबी की टीम अब दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. वहीं पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बनी हुई है. 

---विज्ञापन---

राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स चौथे नंबर पर नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद की 5वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम छठे नंबर पर ही नजर आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी 7वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं केकेआर के ऊपर जाने की वजह से गुजरात टाइटंस की टीम 1 स्थान के नुकसान की वजह से 9वें नंबर पर नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर 

यहां देखें KKR vs PBKS मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

स्थानटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बिना परिणाम (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1PBKS32015+0.637
2RCB22004+2.501
3RR22004+2.233
4DC22004+1.170
5SRH31202+0.275
6MI21102-0.206
7LSG21102-0.542
8KKR30211-1.964
9GT20200-0.424
10CSK30300-2.517

ये भी पढ़ें: PSL 2026: साहिबजादा फरहान की तूफानी फिफ्टी ने तय की मुल्तान सुलतांस की जीत, रावलपिंडीज को मिली करारी हार