IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद केकेआर की टीम प्लेऑफ के रेस में बनी हुई है. इस मुकाबले में सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर टिकी हुई थीं. हार्दिक इस मुकाबले में भी भी बुरी तरह से फेल हुए हैं. हालांकि उसके बाद सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और पांड्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रिंकू ने उनका बल्ला चुरा लिया.
रिंकू सिंह ने चुराया हार्दिक पांड्या का बल्ला!
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही खेला था. उस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. पांड्या जब नाबाद लौट रहे थे, उस समय रिंकू सिंह से उन्होंने बल्ला पकड़ने को कहा जिससे वो हेलमेट निकाल सके और सभी से हाथ मिला सके. ऐसे समय में रिंकू सिंह चुपके से पांड्या का बल्ला लेकर आगे निकल गए. जिसके बाद पांड्या इधर-उधर घूम कर अपना बल्ला तलाशते हुए नजर आए. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: 2027 विश्व कप नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! BCCI ने सामने रख दी ये बड़ी शर्त
बल्ला मांगते हुए नजर आते हैं रिंकू सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी रिंकू सिंह को अक्सर दूसरे खिलाड़ियों से बल्ला मांगते हुए देखा गया है. पिछले कुछ सीजन से उनके कई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं. हालांकि रिंकू सिंह ऐसा फनी अंदाज में ही करते हैं. अब बात कोलकाता नाइट राइडर्स की करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस को अगले मुकाबले में हराकर पिछली हार का बदला भी ले लिया है. मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. वहीं केकेआर के पास अभी भी बड़ा मौका है.
ये भी पढ़ें: IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली 5 टीमें, चैंपियन फ्रेंचाइजी का नाम भी है शामिल
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines