हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: ‘करो या मरो’ के मैच में KKR की संभावित प्लेइंग 11, 18 करोड़ वाले खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम करो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में मथीशा पथिराना के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में केकेआर की टीम इस मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी देखना काफी दिलचस्प हो गया है. आइए देखते हैं संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केवल एक स्पॉट खाली बचा है जिसके लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मैच में खेलने के लिए उतरेगी. केकेआर की टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में फ्रेंचाइजी मुंबई के खिलाफ किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है आइए जानते हैं. 

ये भी पढ़िए- 7 चौके, 10 छक्के…244.74 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड

मथीशा पथिराना को मिलेगा मौका?

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब तक केवल एक मुकाबला ही खेल पाए हैं. उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था लेकिन वो केवल 8 गेंद के बाद चोटिल हो गए थे और मैदान से चले गए थे. उनकी वापसी को लेकर अभी तक टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में इस मैच में उनका खेल पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है. टीम उनकी जगह ब्लेसिंग मुज़ारबानी को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.

विज्ञापन

ओपनिंग में नहीं होगा कोई बदलाव

केकेआर अपनी ओपनिंग को लेकर किसी बदलाव के मूड में नजर नहीं आ रही है. कप्तान अजिंक्य रहाणे और पिन एलन की जोड़ी ही टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेगी. फिन एलन कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन भी बल्ले से अपनी लय पकड़ चुके हैं. गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी अगर मुंबई के बल्लेबाजों को फंसाने में कामयाब हो जाती है तो टीम की इस मैच में जीत पक्की हो जाएगी. 

KKR की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- 41 मैच, 156 विकेट…फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह स्टार खिलाड़ी को जगह तो भड़क उठे इरफान पठान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola