41 मैच, 156 विकेट…फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह स्टार खिलाड़ी को जगह तो भड़क उठे इरफान पठान

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है तो वहीं कई खिलाड़ी छूट गए हैं. बीसीसीआई के सिलेक्शन से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान खुश नजर नहीं आ रहे हैं.

CRICKET.jpg (2)

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है. इस सीरीज के लिए स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो दावेदारी पेश कर रहे थे लेकिन इस बार उनको मौका नहीं मिल पाया. स्क्वाड सामने आने के बाद बीसीसीआई पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया के दिग्गज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आकिब नबी को क्यों नहीं मिली जगह?

जम्मू कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम के लिए खेले 10 मैचों में 60 विकेट अपने नाम किए और खिताब जीतने में अहम योगदान दिया. हर किसी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट में उनके सिलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन बोर्ड ने उनको मौका नहीं दिया. 

उनके फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 41 मैचों में 156 विकेट चटकाए हैं, जिसमें वो 16 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने गुरनूर बरार को बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया है. मैनेजमेंट के इस फैसले से इरफान पठान काफी नाराज नजर आए और उन्होंने लिखा, “रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हतोत्साहित न करें!”.

विज्ञापन

क्यों नहीं मिल पाई टीम इंडिया में जगह?

टीम इंडिया के ऐलान के वक्त हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने आकिब नबी के सिलेक्शन को लेकर साफ किया, “उनको लेकर काफी बातचीत हुई. उन्होंने बीते कुछ समय में कमाल की प्रदर्शन किया है. आप अचानक से भारत में खेलने के लिए इतने सारे तेज गेंदबाजों को नहीं चुन सकते हैं. वो अपने मेडन कॉल अप के काफी करीब थे. इस बार हम 3 तेज गेंदबाजों के साथ जा रहे हैं. आकिब नबी के बारे में चर्चा जरूर हुई है, इसके बारे में कोई दोहराए नहीं है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ