IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें फिलहाल प्लेऑफ की रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. वहीं केकेआर की टीम मुश्किलों से घिरी हुई है. हालांकि दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. इस मुकाबले का असर कुछ और टीमों पर भी पड़ने वाला है. जिसके कारण ही सभी टीमों की नजरें इस मुकाबले पर होगी
पॉइंट्स टेबल को रोमांचक बनाएगा KKR vs GT मुकाबला
केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में हार गई, तो उनका आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा. वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी. वहीं केकेआर की टीम जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पीछे छोड़ देगी. कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फायदा होगा. वो मैच के बाद भी टेबल में टॉप पर रहेंगे. वहीं पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टॉप 2 में पहुंचने का रास्ता भी अभी साफ रहेगा.
ये भी पढ़ें: जेल की हवा से लेकर सिल्वर स्क्रीन और कोचिंग तक… 13 साल में कितनी बदल गई फिक्सिंग में फंसे इन 3 क्रिकेटरों की दुनिया?
गुजरात टाइटंस के लिए जीत जरूरी
अगर इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी. इसके साथ ही उनका टॉप 2 में बने रहना लगभग पक्का हो जाएगा. हालांकि इससे आरसीबी सहित कई टीमों को नुकसान होगा. वहीं अगर गुजरात टाइटंस को हार मिली, तो टॉप 2 के रास्ते 6 टीमों के लिए खुले रहेंगे. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें भी जिंदा रहेगा. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर लगभग तय नजर आ रहा है. केकेआर की टीम को आज 5 और फ्रेंचाइजी भी सपोर्ट करने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मिचेल मार्श ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, ऑरेंज कैप की रेस में हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines