जेल की हवा से लेकर सिल्वर स्क्रीन और कोचिंग तक... 13 साल में कितनी बदल गई फिक्सिंग में फंसे इन 3 क्रिकेटरों की दुनिया?

IPL 2013 Spot Fixing: साल 2013 में आईपीएल पर बड़ा दाग लगा था. उस समय स्पॉट फिक्सिंग का भूत आईपीएल में सामने आया है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स के 3 स्टार खिलाड़ी फंसे थे. जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर पूरी तरह से तबाह हो गया. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

ipl 2013 spot fixing scandal
1 / 6
ipl 2013 spot fixing scandal

IPL 2013 Spot Fixing: आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों का करियर बर्बाद हो गया था. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण बीसीसीआई ने बैन लगा दिया था. इसके अलावा इन तीनों खिलाड़ियों को लंबे समय तक जेल में भी समय बिताना पड़ा था. हालांकि 13 सालों के बाद इन खिलाड़ियों की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है.

विज्ञापन

एस श्रीसंत

एस श्रीसंत 2 / 6

तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. फिक्सिंग के कारण उनके ऊपर बीसीसीआई ने बैन लगाया था. जिसके बाद उन्होंने टीवी में बिग बॉस 2018 शो किया. वहीं झलक दिखलाजा 2014 में भी नजर आए.

विज्ञापन

फिल्मों में भी एस श्रीसंत ने किया काम

फिल्मों में भी एस श्रीसंत ने किया काम 3 / 6

बैन के समय एस श्रीसंत ने हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. 2020 में बैन खत्म होने के बाद उन्होंने वापसी और केरल की टीम के लिए भी खेला. फिलहाल वो क्रिकेट एक्सपर्ट बन गए है. वहीं मीडिया इंटरव्यू में नजर आते हैं.

अंकित चव्हाण

अंकित चव्हाण 4 / 6

युवा खिलाड़ी अंकित चव्हाण भी फिक्सिंग में फंसे थे. हालांकि 2015 में सबूत नहीं होने के कारण कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था. क्लीन चिट मिलने के बाद बीसीसीआई ने उनके ऊपर से बैन हटा दिया था. जिसके बाद उन्होंने कुछ लोकल लेवल पर भी खेला था.

विज्ञापन

कोच बन गए हैं अंकित चव्हाण

कोच बन गए हैं अंकित चव्हाण 5 / 6

मौजूदा समय में अंकित चव्हाण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 टीम के हेड कोच बन गए है. जहां पर वो युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने एनसीए से लेवल-1 कोचिंग सर्टिफिकेशन पूरा किया है. 

अजीत चंडीला

अजीत चंडीला 6 / 6

बीसीसीआई ने अजीत चंडीला के आजीवन प्रतिबंध को बदलकर 7 सालों का कर दिया था. मौजूदा समय में वो क्रिकेट मेंटर और कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं. इसके अलावा वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन