IPL 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोफ्रा आर्चर का नाम, KKR के खिलाफ मैच में किया ये अद्भुत कारनामा

IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ मैच में भले ही राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बाद भी जोफ्रा आर्चर ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने इस मैच में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाते हुए इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने मोहम्मद शमी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

jacket (1) (8)

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने केकेआर के खिलाफ मैच में तूफानी गेंदबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने एक सीजन एक बार फिर से पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने का काम किया. केकेआर के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टिम सीफर्ट को उन्होंने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. ये इस सीजन उन्होंने दूसरी बार किया है जब किसी बल्लेबाज का विकेट पहली ही गेंद पर चटकाया हो. इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

शमी के बराबर पहुंचे आर्चर

आईपीएल मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कारनामा करने वाले वो दूसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ये काम कर चुके हैं. इसी के साथ आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में भी उन्होंने शमी की बराबरी की है. इसमें भी उन्होंने शमी के रिकॉर्ड की ही बराबरी की है. दोनों ही 5 बार ये काम कर चुके हैं. इस सीजन आर्चर फिल सॉल्ट और अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट कर चुके हैं. 

विज्ञापन

केकेआर ने मैच में हासिल की जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में राजस्थान के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर ली है. इस मैच में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय केकेआर के लिए जीत के हीरो रहे. केकेआर के लिए ये इस सीजन की पहली जीत रही. रिंकू ने इस मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. उन्होंने 34 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ अनुकूल रॉय ने भी 16 गेंदों में 29 रनों की अहम पारी खेली. इन दोनों के बीच 37 गेंदों में 76 रनों की आतिशी साझेदारी हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ