IPL में हुआ था ये अद्भुत कारनामा, गेंदबाज ने महज 2 गेंदों में ही पूरी कर ली थी हैट्रिक

आईपीएल के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हर साल नजर आते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड इतने अनोखे होते हैं जिनका बन टूट पाना बेहद ही मुश्किल होता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड आईपीएल में साल 2014 में हुआ था जब गेंदबाज ने महज 2 लीगल गेंदों में अपनी हैट्रिक पूरी की थी.

jacket (94)
1 / 6

 

2 balls hattrick in IPL: आईपीएल को दुनिया की सबसे मुश्किल फ्रेंचाइजी लीग में गिना जाता है. टूर्नामेंट में दुनियाभर के कई बड़े खिलाड़ी खेलने के लिए उतरते हैं. हर साल नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं और अद्भु कारनामे होते हुए देखे जाते हैं. आईपीएल के इतिहास में एक अद्भुत कारनामा ऐसा भी हुआ था जब गेंदबाज ने महज 2 लीगल गेंदों में ही अपनी हैट्रिक पूरी कर ली थी. ऐसा कमाल कब हुआ था और किस गेंदबाज ने ऐसा किया था. आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

2 गेंदों में कैसे हुई हैट्रिक?

2 गेंदों में कैसे हुई हैट्रिक?2 / 6

साल 2014 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेले गए मैच में ये अनोखा काम हुआ था. पहली गेंद वाइड थी लेकिन विकेटकीपर ने बल्लेबाज को स्टंप आउट कर दिया. इसके बाद अगली दोनों गेंदों पर विकेट गिरा. इस तरह 2 लीगल गेंदों में गेंदबाज ने हैट्रिक पूरी कर ली थी.

विज्ञापन

किस गेंदबाज ने किया था कारनामा?

किस गेंदबाज ने किया था कारनामा?3 / 6

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने ये कारनामा किया था. उन्होंने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में दो लीगल गेंदों में हैट्रिक लेने का अनोखा काम किया था. 

IPL में अब तक कितनी हैट्रिक?

IPL में अब तक कितनी हैट्रिक?4 / 6

किसी भी गेंदबाज के लिए अपने करियर में हैट्रिक लेने का सपना होता है. आईपीएल में विश्व स्तरीय बल्लेबाजों के सामने ये काम करना और भी ज्यादा मुश्किल हो चुका है. आईपीएल इतिहास में अब तक 23 हैट्रिक हो चुकी हैं. 

विज्ञापन

प्रवीण तांबे पर लग गया बैन

प्रवीण तांबे पर लग गया बैन5 / 6

प्रवीण तांबे साल 2013 से लेकर 2106 तक आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे लेकिन इसके बाद उनके ऊपर बैन लग गया क्योंकि उन्होंने बिना बताए ही दूसरे देशों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था.

कैसा रहा प्रवीण तांबे का IPL करियर?

कैसा रहा प्रवीण तांबे का IPL करियर?6 / 6

प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक आईपीएल के करियर में 33 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए थे और उनकी इकॉनमी 7.75 की रही थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन