हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: जीत के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को इस अंदाज में चिढ़ाया, घर जाने का किया इशारा, मचा बवाल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने चेन्नई के खिलाफ मैच में आतिशी पारी खेल टीम को जीत दिलाई. मैच खत्म होने के बाद ईशान ने स्टेडियम में मौजूद फैंस की तरफ एक ऐसा इशारा किया जो कि फैंस को काफी चुभ रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपॉक में सनराइजर्स के खिलाफ सीजन का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरी थी. फ्रेंचाइजी के घरेलू फैंस को टीम से जीत की उम्मीद थी लेकिन हैदराबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं सीएसके के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी हैं. मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन ने जीत के बाद चेन्नई के फैंस को एक इशारा कर चिढ़ाने का काम किया जो कि अब सोशल मीडिया बवाल की वजह बन रहा है. 

फैंस की तरफ ईशान ने किया इशारा

ईशान किशन अपनी टीम के साथ जीत हासिल करने के बाद मैदान पर घूम रहे थे. दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. इसी बीच ईशान ने स्टेडियम में बैठे फैंस की तरफ सीटी बजाते हुए एक इशारा किया. इस इशारे में उन्होंने सीएसके के फैंस को घर जाने के लिए कहा. सोशल मीडिया पर उनका ये एक्शन जमकर वायरल हो रहा है और सीएसके फैंस इसे सही नहीं बता रहे हैं. इस इशारे के बाद उन्होंने स्टेडियम में भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और आगे बढ़ गए. 

ईशान ने खेली 70 रनों की बेहतरीन पारी

ईशान किशन का बल्ला सनराइजर्स के लिए इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहा है. उन्होंने टीम के लिए इस मैच में भी अपना दम दिखाया. किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके तो वहीं 3 छक्के निकले. उनकी ये पारी कई मायनों में खास रही. टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे तो वहीं पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी. ईशान ने इस सीजन टीम के लिए 13 मैचों में 490 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 37.69 का रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: MI छोड़कर KKR का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या? एक तस्वीर ने खोल दिया अटकलों का पिटारा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola