IPL 2026: ‘सिक्सर किंग’ बने विराट कोहली, SRH के खिलाफ मैच में 5 छक्के जड़ हासिल किया नया कीर्तिमान

IPL 2026: आईपीएल के पहले ही मैच में रनों छक्कों की बारिश होती नजर आई. विराट कोहली ने इस मैच में कमाल की पारी खेल आरसीबी का धमाकेदार जी दिलाई. इसी के साथ वो आईपीएल के नए सिक्सर किंग भी बन गए हैं. ऐसा हम क्यों कह रहे आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-03-29T104748.196
1 / 6

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले ही मैच में तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिला दी है. उन्होंने इस मैच में अपना फॉर्म को जारी रखते हुए 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दम पर आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस पारी के दम पर विराट कोहली सिक्सर किंग भी बन गए हैं. उन्होंने केएल राहुल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब बतौर ओपनर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आइए आपको भी बताते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

केएल राहुल को छोड़ा पीछे

केएल राहुल को छोड़ा पीछे2 / 6

विराट कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच में 5 जबरदस्त छक्के जड़े. इसी के साथ अब वो आईपीएल में बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके लिए उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

विराट के नाम सबसे ज्यादा सिक्स

विराट के नाम सबसे ज्यादा सिक्स3 / 6

आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा छक्के हो गए हैं. उन्होंने 129 पारियों में ओपनिंग पर बल्लेबाजी करते हुए ये मुकाम हासिल किया है. अब उनके नाम ओपनिंग करते हुए 181 छक्के हो गए हैं.

दूसरे नंबर पर राहुल का नाम

दूसरे नंबर पर राहुल का नाम4 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है. उन्होंने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए 103 पारियों में 179 छक्के जड़े हैं. इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है. उन्होंने 202 पारियों में 143 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

रोहित का नाम चौथे नंबर पर

रोहित का नाम चौथे नंबर पर5 / 6

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला उचना चलता नहीं है. छक्के जड़ने की इस लिस्ट में भी रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने ओपनिंग करते हुए आईपीएल की 117 पारियों में 140 छक्के जड़े हैं.

आरसीबी ने किया रिकॉर्ड चेज

आरसीबी ने किया रिकॉर्ड चेज6 / 6

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने भी अहम भूमिका निभाई. पडिक्कल ने 26 गेंदों में तूफानी 61 रनों की पारी खेली तो वहीं पाटीदार ने भी 12 गेंदों में 31 रन कूटे. इसके दम पर ही आरसीबी 15.4 ओवर में 202 का टारगेट हासिल कर पाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन