हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: अभिषेक शर्मा नहीं ये 27 साल का खिलाड़ी बनेगा SRH का कप्तान! टीम इंडिया को बना चुका है विश्व विजेता

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सनराइजर्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. टीम के कप्तान पैट कमिंस इस पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं तो वहीं उनकी जगह टीम ने नया कप्तान भी तलाश लिया है. अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए इस 27 साल के खिलाड़ी ने टीम की कप्तानी के लिए बाजी मारी है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. 19वें सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में इस सीजन फ्रेंचाइजी की कप्तानी के लिए एक नया नाम सामने आ रहा है. अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि ये 27 साल का युवा खिलाड़ी सनराइजर्स का कप्तान बनने जा रहा है. इस खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया है.

ईशान बनेंगे SRH के नए कप्तान

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. उनकी कप्तानी के अनुभव की बात करें तो हाल ही में ईशान ने झारखंड को उनका पहला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया था. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे. SRH की कप्तानी करने के लिए रेस में अभिषेक शर्मा का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईशान ने उनको पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, आपको बता दें अभिषेक भी पंजाब की टीम की कप्तानी करते हैं.

टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन

ईशान किशन ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. वो 2 साल के लंबे समय के बाद टीम इंडिया में लौटे और उन्होंने वापसी करते ही धमाल मचा दिया. पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर गरजा और वो टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 9 मैचों में 193 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 गगनचुंबी छक्के भी निकले. 

विज्ञापन

सनराइजर्स की टीम ने उनको पछले सीजन में स्क्वॉड में शामिल किया था. टीम के लिए खेली 13 पारियों में उन्होंने 35.40 की औसत से 354 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला था. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? हर्षित-पथिराना की चोट के बाद बढ़ी टेंशन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola