हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच! जानें कब तक जारी होगा फुल शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सामने आई रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि कब आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत हो सकती है तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक शेड्यूल कब तक जारी किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं पूरा अपडेट

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. टी20 विश्व कप के बीच प्रैक्टिस कैंप की शुरुआत भी हो चुकी है. इसी बीच आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार नए सीजन की शुरुआत में 2 दिनों की देरी हो सकती है. बीसीसीआई की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है क्योंकि 2 तारीखों के बीच में पेंच फंस रहा है. 28 मार्च को टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है तो वहीं 29 तारीख पर भी विचार किया जा रहा है.

BCCI कब तक होगी शेड्यूल का ऐलान?

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के समय फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख 26 मार्च बताई गई थी लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है. फाइनल के लिए उस समय 31 मई को तय किया गया था लेकिन अगर शुरुआती तारीख में बदलाव होता है तो फाइनल की तारीख को भी आगे बढ़ाया जा सकता है. रिपोर्ट में सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल के शेड्यूल की आधिकारिक अनाउंसमेंट अगले हफ्ते हो सकती है. इसका मतलब मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल का बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

राज्य चुनावों के चलते ऐलान में हो रही देरी

फ्रेंचाइजी को अभी तक इस बार में कोई जानकारी ऑफिशियली नहीं दी गई है लेकिन बातचीत का दौर लगातार जारी है. बीसीसीआई की तरफ से 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान करने में देरी हो रही है. तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव है. चुनाव आयोग की तरफ से बोर्ड चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहा है. आशंका है कि बोर्ड आधे शेड्यूल का ऐलान पहले कर देगा तो वहीं बाकी शेड्यूल का ऐलान चुनावों की तारीख के हिसाब से किया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- Ranji Trophy Final: ऐतिहासिक जीत के करीब जम्मू कश्मीर, कर्नाटक के खिलाफ बनाई 477 रनों की बढ़ी बढ़त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola