IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की पहली जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की है. टीम ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 226 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे केकेआर के बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाए. इस मैच में टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. 34 साल के क्लासेन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. केकेआर के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी क्लासेन?
साल 2025 जून के महीने में हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंकाया था. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा था कि क्या वो जल्दबाजी में लिए इस फैसले को वापस लेकर दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने उतरेंगे या नहीं. उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की बात टी20 विश्व कप से पहले मेरे दिमाग में थी. इसको लेकर एडन मार्करम से मैंने बात की थी. परिवार के साथ समय बिताना मेरे लिए ज्यादा जरूरी है और मैं वापस नहीं आ रहा हूं.”
क्लासेन का शानदार टी20 करियर
साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 278 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 31 की औसत और 149.79 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6269 रन बनाए हैं. आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें उनका औसत 40 से ज्यादा का है. टूर्नामेंट में खेले 51 मैचों में उन्होंने 168 की स्ट्राइक रेट से 1563 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए खेले 58 मैचों में उन्होंने एक हजार रन बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, KKR के खिलाफ मैच में ये हरकत करना पड़ा भारी
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
18 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines