IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, KKR के खिलाफ मैच में ये हरकत करना पड़ा भारी
IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हालांकि, वो अपने अर्धशतक से चूक गए. इस मैच में उनको एक हरकत करना भारी पड़ा जिसके चलते बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है.

IPL 2026 KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों के अंतर से मात दी. इस मैच में टीम के लिए अभिषेक शर्मा का फॉर्म गुड न्यूज रहा. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में टीम को शुरुआत दिलाई. हालांकि, इस मैच के दौरान उनको एक हरकत करना भारी पड़ा है, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनके ऊपर फाइन लगाया है. आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.
अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना
2 / 6सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को केकेआर के खिलाफ मैच में आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर 25 परसेंट मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है.
अभिषेक ने भी मानी गलती
3 / 6अभिषेक शर्मा ने भी इस मामले में अपनी गलती मान ली है. उन्होंने लेवल के तहत अनुच्छेद 2.3 में मैच रेफरी की तरफ से लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है. फाइन के साथ-साथ लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी डाला गया है.
नाराजगी जताना पड़ा भारी
4 / 6अभिषेक शर्मा शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे तभी उन्होंने एक शॉट खेला जो सीधा वरुण चक्रवर्ती के हाथ में गया. अभिषेक को लग रहा था कि ये कैच क्लीयर नहीं हो पाया है और वो नॉट आउट रहेंगे लेकिन अंपायर के बाद थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया, जिसके बाज वो काफी नाराज नजर आए.
कोच विटोरी भी दिखे नाखुश
5 / 6अभिषेक शर्मा के इस अहम विकेट से सनराइजर्स के फैन के साथ-साथ हेड कोच डेनियल विटोरी भी काफी नाखुश दिखे. उन्होंने इसका विरोध भी दर्ज कराया और अंपायर के बात करते हुए भी नजर आए. रीप्ले में भी स्थिति साफ नहीं हो पाने के चलते थर्ड अंपायर ने अंपायर का फैसला नहीं बदला.
अभिषेक ने खेली तूफानी पारी
6 / 6अभिषेक शर्मा ने इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 228 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 4 चौके तो वहीं 4 छक्के निकले. अर्धशतक जड़ने से वो 2 रनों से चूक गए लेकिन उन्होंने आईपीएल इतिहास में 100 छक्के पूरे किए.