IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम ने इस अहम मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए इस मैच में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी कर रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसी के साथ उनके ऊपर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना भी ठोक दिया है. केकेआर के खिलाफ कमबैक मैच में उनको एक गलती करना भारी पड़ गया है.
हार्दिक पांड्या को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसी के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. मैच के दौरान उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करते हुए पकड़ा गया, जिसके चलते ये सजा मिली है. केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रन अप पर वापस जाते हुए बेल्स को गिराया था. उनकी ये गलती आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंडर में आती है. इसके तहत “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग” से संबंधित है. इसको लेकर हार्दिक पांड्या मे खद भी अपनी गलती मान ली है.
मुंबई इंडियंस को मिली हार
मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही खराब रहा है. टीम ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल 4 मैचों में ही टीम को जीत मिली है और 9 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में केकेआर ने 7 गेंद रहते ही मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम के लिए मनीष पांडे सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 45 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.
ये भी पढ़िए- साल 2026-27 के घरेलू क्रिकेट सीजन में कब खेलने उतरेंगे टीम इंडिया के सितारे? BCCI ने किया शेड्यूल जारी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines