BCCI Domestic Schedule: साल 2026-27 के घरेलू क्रिकेट सीजन में कब खेलने उतरेंगे Rohit Sharma Virat Kohli? BCCI ने किया शेड्यूल जारी

Domestic Season 2026-27: बीसीसीआई की तरफ से नए डोमेस्टिक सीजन का ऐलान कर दिया गया है. इस साल घरेलू क्रिकेट में कुल 1788 मैच खेले जाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि कब से घरेलू सीजन की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें टीम इंडिया के सितारे खेलने उतरेंगे.

jacket (1) (52)
1 / 6

Domestic Season 2026-27: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई की तरफ से अगले साल के लिए डोमेस्टिक सीजन का ऐलान कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से बीते साल ही कहा गया था कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी इंटरनेशनल मैच नहीं होने के दौरान घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए उतरना पड़ेगा. ऐसे में अब बीसीसीआई ने नए घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है. इस साल घरेलू क्रिकेट में कुल 1788 मैच खेले जाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि कब से घरेलू सीजन की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें टीम इंडिया के सितारे खेलने उतरेंगे.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी

दलीप ट्रॉफी2 / 6

साल 2026-27 के सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है. रेड बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी से सीजन का आगाज होगा. दलीप ट्रॉफी में एक बार फिर से 6 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा. 

विज्ञापन

ईरानी कप

ईरानी कप3 / 6

ईरानी कप के लिए मुकाबला 01 अक्टूबर 26 से 05 अक्टूबर 26 से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी की चैंपियन टीम के बीच मुकाबला होता है. 

रणजी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी 4 / 6

रणजी ट्रॉफी 2 लेवल पर खेली जाती है. टॉप रैंकिंग वाली टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट खेली जाती है तो वहीं लो लेवल टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी प्लेट खेली जाती है. रणजी ट्रॉफी एलीट के पहले फेज की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी जो कि 5 नवंबर तक होगा. इसके बाद दूसरे फेज की शुरुआत 17 जनवरी 2026 से होगी जो कि 4 फरवरी तक होगा. 

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी5 / 6

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी 2 लेवल पर खेली जाती है. एलीट टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है तो वहीं प्लेट टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से ही होगी. एलीट का आखिरी मुकाबला 26 नवंबर को खेला जाएगा. 

विजय हजारे ट्रॉफी

विजय हजारे ट्रॉफी6 / 6

एलीट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 14 दिसंबर 2026 से हो रही है और इसका फाइनल मैच 8 जनवरी को खेला जाएगा. प्लेट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत भी 14 दिसंबर 2026 से होगी और इसका फाइनल मैच 27 दिसंबर 2026 को खेला जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन