IPL 2026: हार्दिक पांड्या पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना, कमबैक मैच में ये गलती करना पड़ा भारी

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है. हार्दिक पांड्या को इस मैच में एक गलती भारी पड़ी है. इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कमबैक मैच में हार्दिक के साथ ऐसा क्या हुआ

BCCI.jpg (1)

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक और करारी हार का सामना करना पड़ा है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम ने इस अहम मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के लिए इस मैच में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी कर रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसी के साथ उनके ऊपर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना भी ठोक दिया है. केकेआर के खिलाफ कमबैक मैच में उनको एक गलती करना भारी पड़ गया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसी के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. मैच के दौरान उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करते हुए पकड़ा गया, जिसके चलते ये सजा मिली है. केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने रन अप पर वापस जाते हुए बेल्स को गिराया था. उनकी ये गलती आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अंडर में आती है. इसके तहत “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग” से संबंधित है. इसको लेकर हार्दिक पांड्या मे खद भी अपनी गलती मान ली है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली हार

मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही खराब रहा है. टीम ने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल 4 मैचों में ही टीम को जीत मिली है और 9 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में केकेआर ने 7 गेंद रहते ही मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम के लिए मनीष पांडे सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 45 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ