IPL 2026: होटल में सरेआम सिगरेट पीते दिखा GT का ये स्टार खिलाड़ी, वायरल वीडियो से मचाया तहलका

IPL 2026: टूर्नामेंट के 19वें सीजन में एक बार फिर से नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक स्टार खिलाड़ी का वीडियो सामने आ रहा है जिसमें ये खिलाड़ी होटल में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है. ये खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रहा है. यहां देखें वायरल वीडियो

jacket (8)

IPL 2026: आईपीएल 2026 में एक नया विवाद तूल पकड़ रहा है. गुजरात टाइटंस का स्टार विदेशी गेंदबाज होटल में सिगरेट पीते हुए नजर आया है. इस खिलाड़ी का सिगरेट पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. गुजरात की तरफ से ये गेंदबाज हर मैच खेल रहा है. हालांकि, वायरल हो रही वीडियो की ये पुष्टि नहीं की जा सकती है कि इससे कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि कौन है गुजरात टाइटंस का ये स्टार खिलाड़ी.

विज्ञापन
विज्ञापन

रबाडा का सिगरेट पीते वीडियो वायरल

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. वो इस सीजन कमाल की लय में गेंदबाजी कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो होटल में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि खिलाड़ियों के सिगरेट पीने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं हैं. रबाडा इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. 

रबाडा का आईपीएल प्रदर्शन 

कगिसो रबाडा आईपीएल में अब तक 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 90 मैचों में 129 विकेट चटकाए हैं. साल 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. फ्रेंचाइजी के लिए 4 सीजन खेलने के बाद वो पंजाब किंग्स का हिस्सा बने तो वहीं साल 2025 से गुजरात के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 में वो टीम के लिए 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए हैं.इस दौरान उनका इकॉनमी 9.73 का रहा है. इसी के साथ रबाडा पर्पल कैप की रेस में 7वें नंबर पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ