IPL 2026 के बाद इन 7 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में वापसी! एक तो है कप्तानी का दावेदार
IPL 2026: आईपीएल 2026 में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का नजर आ रहा है. ये खिलाड़ी कभी टीम इंडिया का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन अब वो बाहर हैं. अपने इस दमदार प्रदर्शन से वो आईपीएल के बाद एक बार फिर से टी 20 टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 अपने रोमांच के चरम पर है. इस सीजन कई खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने का काम कर रहे हैं. इस बार के सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी धांसू प्रदर्शन कर रहे हैं जो कि टीम इंडिया से बाहर हैं. आईपीएल में घातक प्रदर्शन कर ये खिलाड़ी एक बार फिर से टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी पेश कर रहे हैं. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद बीसीसीआई इन 7 बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में वापस ला सकती है.
मोहम्मद शमी
2 / 8लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए इस सीजन घातक गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद शमी की आईपीएल के बाद टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. वो टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. अब तक खेले 6 मैचों में उन्होंने महज 5 विकेट ही चटकाए हैं लेकिन नई गेंद से विकेट लेने की काबिलियत एक बार फिर सामने आई है.
भुवनेश्वर कुमार
3 / 8आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार भी इस सीजन बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. वो भारत के लिए आखिरी बार साल 2022 में टी20 मुकाबला खेला था. वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज हैं.
शुभमन गिल
4 / 8वनडे और टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान अपनी खराब फॉर्म के चलते ही टी20 टीम इंडिया से बाहर हुए थे लेकिन अब आईपीएल में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है. ऐसे में इस प्रदर्शन को देख सिलेक्टर्स उनको एक बार फिर उनको टी20 टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा
5 / 8गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस सीजन तूफानी गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन खेले 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप के दावेदार हैं. टीम इंडिया के लिए वो साल 2023 में खेले थे लेकिन 5 मैचों के बाद उनको मौका नहीं दिया गया. इस प्रदर्शन से वो एक बार फिर टीम में वापसी कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर
6 / 8पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले के साथ-साथ कप्तानी से भी हर किसी को प्रभावित कर रहे हैं. उनको टी20 टीम इंडिया में लाने की चर्चा जोर शोर से चल रही है. भारत के लिए वो अब तक 51 टी20 मैच खेल चुके हैं और आखिरी बार साल 2023 में खेले थे. वो टीम इंडिया में कप्तानी की दावेदारी भी पेश कर रहे हैं.
रवि बिश्नोई
7 / 8रवि बिश्नोई एक बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज हैं और वो टी20 टीम इंडिया का हिस्सा भी थे. अब वो एख बार फिर से अपनी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म सवालों के घेरे में है. ऐसे में बिश्नोई को मैनेजमेंट एक मौका दे सकता है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 44 टी20 मैचों में 64 विकेट हासिल किए हैं.
यशस्वी जायसवाल
8 / 8राजस्थान रॉयल्स के लिए धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल भी आईपीएल के बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. इस सीजन को ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. अब तक खेले 6 मैचों में 223 रन बना चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर वो टी20 टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं.