IPL 2026: CSK के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ऐसी होगी प्लेइंग 11! मैच विनर खिलाड़ी का कटेगा पत्ता?

IPL 2026 GT vs CSK: गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. टीम इस मैच में एक मैच विनर खिलाड़ी को बाहर कर सकती है जो कि इस सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहा है. यहां देखें इस मैच के लिए टीम की संभावित प्लेइंग 11

jacket - 2026-05-21T152252.942

IPL 2026 GT vs CSK: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस मजेदार होती नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी तो वहीं गुजरात की टीम इस मुकाबले को जीत टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. गुजरात टीम इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है जिसके तहत एक मैच विनर खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है. 

विज्ञापन

राहुल तेवतिया की जगह शाहरुख को मिलेगा मौका?

गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी राहुल तेवतिया का प्रदर्शन इस सीजन बेहद ही खराब रहा है. उन्हें इस मैच की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह शुभमन गिल शाहरुख खान को इस मैच में मौका दे सकते हैं. तेवतिया ने इस सीजन टीम के लिए 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए महज 24.50 की औसत से 98 रन ही बनाए हैं. 

विज्ञापन

टॉप 3 बल्लेबाजों पर होंगी सबकी नजरें

गुजरात टाइटंस की टीम के लिए टॉप 3 बल्लेबाज सबसे अहम हैं. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के ऊपर टीम पूरी तरह से निर्भर रहती है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैदान पर तीनों खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट कमाल का रहा है. शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 156.24 तो वहीं साईं सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 156.74 और जोस बटलर इस मैदान पर 153.98 से बल्लेबाजी करते हैं. 

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली टीम रही है. टीम के गेंदबाजों ने अब तक पावरप्ले में घातक गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट चटकाए हैं. 

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ