हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs SRH: हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंची गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद में गेंदबाजों का चला जादू  

GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर घरेलू टीम गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन करके मुकाबला बहुत ही आसानी से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
GT vs SRH IPL 2026

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा. पूरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम का दबदबा देखने को मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए थे. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 82 रनों से हार गई. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है. 

गुजरात टाइटंस ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज जोस बटलर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही टीम दबाव में आ गई थी. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने एक छोर संभाल कर 44 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें सिर्फ 5 चौके और 2 छक्के ही लगे हैं. निशांत संधू ने भी अहम 22 रन बनाए. वहीं अंत में वाशिंगटन सुंदर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 50 रन बनाए. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना डाले. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किया. वहीं पैट कमिंस को भी एक सफलता मिली.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बॉलीवुड के स्टार का डर आया सामने, क्रिकेटर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली शर्मनाक हार 

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 32 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बहुत ज्यादा निराश किया. हैदराबाद के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही दबाव बनाए रखा. जिसके कारण ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रनों पर ही सिमट गई और मैच 82 रनों से हार गई. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो राबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की प्लेऑफ के बहुत करीब पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: T20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले ‘महारथी’, टॉप पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola