IPL 2026, GT vs RR: न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में ईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में टॉस के समय कुछ बहुत ही अजीबोगरीब देखने को मिला है. इस मुकाबले में मैच रेफरी की गलती के कारण 2 बार टॉस आयोजित करना पड़ा. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिली है.
क्वालिफायर 2 में हुआ दो बार टॉस
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 के टॉस के दौरान कुछ अजीबोगरीब देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस उछाला और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कॉल किया. पहली बार में मैच रेफरी प्रकाश भट्ट को पराग का कॉल ही नहीं सुनाई दिया. जिसके कारण टॉस के समय हैरान करने वाला माहौल बन गया. टॉस प्रेजेंटर रवि शास्त्री भी हैरान रह गए. अंत में प्रकाश भट्ट ने दोबारा टॉस करने को कहा. जिसके बाद दोनों कप्तान तैयार हुए. रवि शास्त्री ने दोबारा एनाउंस किया. जिसके बाद दोबारा टॉस हुआ तो रियान पराग जीत गए. उन्होंने टॉस जीतने के बाद सभी को हैरान करते हुए पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला किया.
ये भी पढ़ें: LSG के लिए कैसा रहा ऋषभ पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर खुद भी हो जाएंगे शर्मिंदा!
राजस्थान रॉयल्स को मिली खराब शुरुआत
टॉस खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 1 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल का शिकार बने, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर कगिसो राबाडा का शिकार बने. जिसके कारण ही पूरी जिम्मेदारी अब 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी के ऊपर आ गई है. हालांकि राजस्थान ने सभी को चौंकाते हुए रवींद्र जडेजा को नंबर 4 पर भेज दिया है. दोनों खिलाड़ी फिलहाल कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: हार्दिक पांड्या के पीछे भागने वाली हैं ये 5 बड़ी फ्रेंचाइजी, हो सकती है सबसे बड़ी ट्रेड
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
47 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines