IPL 2027: हार्दिक पांड्या के पीछे भागने वाली हैं ये 5 बड़ी फ्रेंचाइजी, हो सकती है सबसे बड़ी ट्रेड

IPL 2027: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. जिसका सारा ठीकरा कप्तान हार्दिक पांड्या पर फोड़ा जा रहा है. जिसके कारण ही अब पांड्या को मुंबई से बाहर करने की भी बात चल रही है. ऐसे में बाकी टीमों की उन पर नजरें हैं.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2027 से पहले कुछ बड़े बदलाव करना चाहती है. जिसके कारण ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. हालांकि मुंबई की टीम उन्हें फिलहाल रिलीज नहीं करना चाहेगी. उसके बदले मुंबई की टीम बड़ी ट्रेड की तरफ जा सकती है. फिलहाल 5 फ्रेंचाइजियों की नजरें हार्दिक पांड्या के ऊपर टिकी हुई है.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 2 / 6

सीएसके की टीम भी हार्दिक पांड्या के पीछे जाने वाली है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को फिलहाल एक मैच फिनिशर की जरूरत है. वहीं मुंबई की टीम उसके बदले शिवम दुबे और मुकेश चौधरी को मांग सकती है.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स 3 / 6

केकेआर की टीम भी फिलहाल एक कप्तान की तलाश में है. ऐसे में वो हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के बारे में सोच सकते हैं. हार्दिक के बदले मुंबई की टीम उनसे रिंकू सिंह और वैभव अरोड़ा को मांग सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स4 / 6

पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी हार्दिक के पीछे भाग सकती है. मुंबई पांड्या के बदले दिल्ली से आशुतोष शर्मा और कुलदीप यादव को मांग सकती है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स 5 / 6

दिल्ली की तरह पंजाब किंग्स की टीम भी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम भी हार्दिक पांड्या के पीछे भाग सकती है. उसके बदले मुंबई इंडियंस की टीम अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को मांग सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स 6 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी नए कप्तान की तलाश में है. ऐसे में वो भी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं. उसके बदले लखनऊ की टीम उन्हें मोहसिन खान और निकोलस पूरन ऑफर कर सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन