हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs RR: क्वालिफायर 2 में हार के बाद रियान पराग ने बताया क्या हुई गलती, वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2026, GT vs RR: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार गई. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम पहले ओवर से ही पीछे नजर आ रही थी. जिसके बारे में कप्तान रियान पराग ने भी बोला है.

विज्ञापन
riyan parag post match presentation

IPL 2026, GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 214 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम का सफर भी आईपीएल 2026 में खत्म हो गया. मुकाबला हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के हार के पीछे का कारण बताया है. वैभव सूर्यवंशी पर भी उन्होंने कमेंट किया है. 

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बोले कप्तान रियान पराग 

भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबला हार गई हो, लेकिन इस मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वैभव किस तरह से खेला है. वह ताबड़तोड़ रन बना रहा था, लेकिन मैच हालात को भांपकर खेल रहा था. उसने बेहतरीन खेला और समझ में नहीं आता कि हर बार वह ऐसा कैसे कर लेता है. उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह से खेलता रहेगा और जीत में योगदान देगा. हमारे लिये भी खेलता रहेगा और हमें दूसरा आईपीएल खिताब दिलाएगा.’ हालांकि इस मुकाबले में वैभव को साथ नहीं मिल सका. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: 96 रन बना कर भी तोड़े 5 महा रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कारनामा

विज्ञापन

रियान पराग ने बताया हार के पीछे का कारण 

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अब तक बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि उसे वो क्वालिफायर 2 में दोहरा नहीं सके. कप्तान रियान पराग भी शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के आगे बेबस नजर आ रहे थे. हार का कारण बताते हुए रियान पराग ने कहा, ‘मुझे लगा था कि 214 अच्छा स्कोर है लेकिन भारी रोलर के बाद विकेट बेहतर हो गया. 230 या 240 का स्कोर बेहतर होता. हम उनके सलामी बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके और फिर वापसी मुश्किल थी.’

ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में बने 15 बड़े रिकॉर्ड्स, वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल का चला जादू  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola