हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में किया कमबैक, तिलक-अश्विनी बने जीत के हीरो

GT vs MI: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया. जहां पर गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती थी. शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार 4 हार के बाद जीत दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
GT vs MI IPL 2026

GT vs MI: लगातार 4 हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने शानदार कमबैक किया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. तिलक वर्मा के धमाकेदार शतक के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवरों में सिर्फ 100 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 99 रनों के बड़े अंतर से हार गई. 

तिलक वर्मा ने संभाली मुंबई इंडियंस की पारी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को खराब शुरुआत मिली. दानिश मालेवार ने 2 रन ही बनाए तो वहीं क्विंटन डी कॉक भी सिर्फ 13 रन ही बना सके. नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या और 15-15 रनों की पारी खेली. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में सफल रही. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: SRH vs CSK LIVE मैच में हुआ ‘काला जादू’, ललित मोदी ने भी किया बड़ा दावा

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को मिली शानदार जीत 

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. साई सुदर्शन अपना खाता नहीं खोल सके. कप्तान शुभमन गिल ने 14 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज सिर्फ 5 रन ही बना सकी. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. हालांकि कोई और बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवरों में 100 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम 99 रनों से मुकाबला जीत गई. मुंबई के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की ये खूबी उनको बनाती है बाकी बल्लेबाजों से खास, हुआ खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola