GT vs CSK: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया. गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारने के बाद 20 ओवरों में 229 रन बनाने में सफल रही. वहीं इसके जवाब में सीएसके की टीम सिर्फ 140 रनों पर ही सिमट गई. 89 रनों से हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ऋतुराज गायकवाड़ ने बहाना बनाया है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद बनाया बहाना
सिर्फ 140 रनों पर सिमटने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘हम जल्द से जल्द लक्ष्य का पीछा करना चाहते थे. जब आप 230 रनों का पीछा कर रहे हों, तो इस गेंदबाजी आक्रमण के सामने यह आसान नहीं होता. उन्होंने एक बेहतरीन दांव खेला, उन्हें इसका श्रेय जाता है. शुरुआत में पिच थोड़ी स्पंजी थी, उन्होंने शुरुआत अच्छी की. पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही. उनके सलामी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था. हमारे पास उन्हें 200 के अंदर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे.’
हार के बाद इंजरी का बहाना देते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘हार की हैट्रिक के बाद यह एक कठिन सीजन रहा. हमें लय मिल गई थी, हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन फिर चोटों की मार पड़ी. घोष और ओवरटन के बाहर होने से हमारा संतुलन बिगड़ गया. पिछले तीन मैचों में हमारे पास एक बल्लेबाज या एक गेंदबाज कम पड़ रहा था. 8 से ज्यादा खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 20 से कम मैच खेले हैं, हमें पता चल गया है कि हम किन क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं. फिर भी हमें घर से बाहर जीत मिलीं, मुझे अपनी टीम पर गर्व है. हम हैदराबाद में चूक गए और चेन्नई में उन्हें रोक नहीं पाए.’
ये भी पढ़ें: GT vs CSK: शर्मनाक हार के साथ हुआ सीएसके के सफर का अंत, टॉप 2 की ओर बढ़ी गुजरात
युवा खिलाड़ियों के बारे में बोले ऋतुराज गायकवाड़
सीएसके टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है. जिसके बारे में ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘रहाणे, रायडू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से आगे बढ़ने के बाद… हमारे पास कार्तिक, उर्विल और ब्रेविस हैं. कार्तिक में क्षमता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. उर्विल पहली बार पूरा सीजन खेल रहे हैं और इसके साथ उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं. (धोनी के बारे में) आपको और मुझे इसके बारे में अगले साल ही पता चलेगा. उनका न होना हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है. वह आखिरी ओवरों में आते और सिर्फ क्रीज पर टिके रहकर मैच का रुख बदल सकते हैं. अगले सीजन के बारे में कभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं. मैं उनसे वास्तव में खुश हूं.’
ये भी पढ़ें: GT vs CSK: अंशुल कंबोज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, राशिद खान भी छूट गए पीछे
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines