IPL 2026: 'कप्तान बदलो...', KKR की 5वीं हार के बाद अजिंक्य रहाणे की हुई जमकर आलोचना, फैंस का फूट रहा गुस्सा!

Ajinkya Rahane: कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 में अपनी छठी हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 5 विकेट से हराया. इसके बाद KKR के फैंस अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं.

Ajinkya Rahane (2)
1 / 6

Ajinkya Rahane: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स का 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में GT ने 5 विकेट से KKR को हराया. कई लोग इसके बाद से अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाने और किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अलग-अलग फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. आइए उन सभी रिएक्शन पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

'कप्तान बदल दो'

'कप्तान बदल दो'2 / 6

एक फैन ने X पर रहाणे को कप्तानी से हटाने के लिए कहा, क्योंकि अब KKR को क्वालीफाई करने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे. उन्होंने कहा, 'अजिंक्य रहाणे की ओर से खराब कप्तानी. यह उनका आखिरी मौका होना चाहिए. अगले मैच में कप्तान बदल दो, क्योंकि अब से हर एक मैच में जीतना जरूरी है.'

विज्ञापन

'आपने शानदार प्लानिंग की लेकिन एक फैसले से...'

'आपने शानदार प्लानिंग की लेकिन एक फैसले से...'3 / 6

एक X यूजर का मानना है कि KKR ने अच्छी टीम बनाई लेकिन कप्तानी के मामले में उनसे बड़ी चूक हो गई. उन्होंने कहा, 'KKR ने मेगा ऑक्शन में की गई लगभग सभी गलतियां सुधार ली थीं. कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना और कार्तिक त्यागी को खरीदकर उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया. इसके बाद सबसे बड़ी गलती हुई. आपने अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग 11 में लाने और उन्हें कप्तान बनाने का फैसला किया. आपने शानदार प्लानिंग की, लेकिन एक फैसले से सब कुछ खराब कर दिया.'

रहाणे को कप्तानी से हटाने की मांग

रहाणे को कप्तानी से हटाने की मांग 4 / 6

एक यूजर ने X पर KKR की एक पोस्ट का जवाब देते हुए रहाणे को कप्तानी से हटाने की मांग रख दी. उन्होंने लिखा, 'अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के पद से हटा दिया जाना चाहिए.'

विज्ञापन

'किसी और को कप्तान बनाओ...'

'किसी और को कप्तान बनाओ...'5 / 6

X पर एक यूजर ने किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'अभी भी आपके पास अजिंक्य रहाणे की हटाने का मौका है. आप किसी ऐसे व्यक्ति को कप्तान बनाए, जिसके पास कठिन फैसले लेने की क्षमता हो.'

अजिंक्य रहाणे के कप्तानी रिकॉर्ड पर उठे सवाल

अजिंक्य रहाणे के कप्तानी रिकॉर्ड पर उठे सवाल 6 / 6

X पर एक यूजर ने अजिंक्य रहाणे के कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत की आलोचना की और उन्हें खुद कप्तानी से हटने की सलाह दी. उसने लिखा, 'अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाओ. उन्हें खुद कप्तानी से हट जाना चाहिए. उनका IPL की शुरुआत के बाद से कप्तान के तौर पर सबसे कम जीत प्रतिशत है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन