Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है. वो इस सीजन 500 रन बनाने के करीब हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज का इस तरह का तूफानी प्रदर्शन तारीफ योग्य है. फैंस उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. अभी वैभव की कोई बड़ी कमजोरी नजर नहीं आ रही, जो उन्हें टीम इंडिया से दूर कर सकती है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की एक बड़ी कमजोरी फैंस के सामने रख दी और आंकड़े देख वैभव की खुद की चिंता बढ़ जाएगी.
वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी आई सामने
टीम इंडिया में खेलने के लिए सिर्फ रन बनाना या बड़े-बड़े शॉट खेलना जरुरी नहीं है. फिटनेस और फील्डिंग का भी बड़ा किरदार होता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग बड़ी कमजोरी रही है. उन्होंने इस सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है. कैफ ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम इंडिया में खेलने के लिए फील्डिंग बेहतर होनी चाहिए.
मोहम्मद कैफ ने अपनी X पोस्ट में लिखा, ‘IPL के इस सीजन में फील्डिंग देखकर काफी दर्द हो रहा है. यश राज ने केएल राहुल का शून्य पर कैच छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने भी मिस फील्डिंग की. इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है. भारत के लिए खेलना है, तो फील्डिंग के मामले में आपको तेज होना पड़ेगा. खिलाड़ियों को फील्डिंग का आनंद लेना चाहिए और इस पर गर्व करना चाहिए.’
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 486 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का औसत 40.50 का रहा है और उन्होंने 234.78 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव इस सीजन 1 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. IPL 2026 में वैभव ने कुल 43 छक्के जड़ दिए हैं. इसके बाद भारत की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ होगी. इस श्रृंखला में वैभव को मौका मिलने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: धोनी करेंगे वापसी? SRH के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! बाहर हो सकता है ये गेंदबाज
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
29 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines