IPL 2026: धोनी करेंगे वापसी? SRH के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! बाहर हो सकता है ये गेंदबाज

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने जा रही है. CSK इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

CSK Team MS Dhoni
1 / 7

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच SRH से होने जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में हार मिली थी और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर एक मैच उनके लिए महत्वपूर्ण बन गया है. SRH के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. धोनी के पूरी तरह फिट होने की खबर सामने आ रही है. उन्हें आखिरकार खेलने का मौका मिल सकता है. आइए SRH के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

संजू-ऋतुराज पर होगा दारोमदार

संजू-ऋतुराज पर होगा दारोमदार2 / 7

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी इस समय शानदार फॉर्म में है. दोनों पिछले मैच में बड़ी शुरुआत नहीं दिला पाए लेकिन अब दोनों को SRH के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करने की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

CSK के पास है इन-फॉर्म मिडिल ऑर्डर

CSK के पास है इन-फॉर्म मिडिल ऑर्डर3 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के पास मिडिल ऑर्डर में उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में तीन शानदार बल्लेबाज हैं. कार्तिक शर्मा ने पिछले मैच में 71 रन बनाए थे. उर्विल पटेल भी बढ़िया फॉर्म में हैं और अब ब्रेविस से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

लोअर ऑर्डर में होगा बदलाव?

लोअर ऑर्डर में होगा बदलाव?4 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी पूरी तरह फिट हैं और अब SRH के खिलाफ वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं. प्रशांत वीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उनकी जगह धोनी आ सकते हैं. शिवम दुबे और धोनी लोअर ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक से होगी उम्मीद

गेंदबाजी अटैक से होगी उम्मीद5 / 7

अंशुल कंबोज पिछले मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे लेकिन अब SRH के खिलाफ वो वापसी करना चाहेंगे. अंशुल के अलावा नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी पर गेंदबाजी का भार होगा.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

CSK ने पिछले मैच में गुरजपनीत सिंह को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग किया था. उनका इकोनॉमी रेट 11.33 रहा था. उनकी जगह अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकाश मधवाल खेल सकते हैं.

विज्ञापन

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 117 / 7

संजू सैमसन (wk), ऋतुराज गायकवाड़ (c), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन