हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कप्तान हैं, सिर्फ इसलिए खेल रहे...', रियान पराग पर फूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का गुस्सा, दिया चौंकाने वाला बयान

Riyan Parag: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, पराग का बल्ला शांत रहा है. इसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रियान की आलोचना की है.

विज्ञापन
रियान पराग की हुई आलोचना

Riyan Parag: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं और अभी तक उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. संजू सैमसन की RR से विदाई के बाद रियान पराग को कप्तान बनाया गया था. उन्होंने कप्तान के तौर पर चार मैचों में धमाल मचाया है. हालांकि, पराग की बल्लेबाजी एक बड़ा सवाल रही है. RCB के खिलाफ मैच में रियान पराग मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत का रियान पर गुस्सा फूटा है.

रियान पराग की हुई कड़ी आलोचना

RCB के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स अच्छी स्थिति में थी. रियान पराग के पास आराम से बल्लेबाजी करके फॉर्म में लौटने का सुनहरा मौका था लेकिन वो जोश हेजलवुड की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए.

के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर पराग की बल्लेबाजी की कड़ी आलोचना की और कहा कि वो कप्तानी के कारण टीम में हैं. उन्होंने कहा, ‘रियान पराग सिर्फ इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वो कप्तान हैं. रियान स्टाइल के नाम पर बहुत आसानी से आउट हो गए. उन्होंने कई सीजन खेले हैं और सिर्फ कुछ मौकों पर अच्छा किया है. RCB के खिलाफ वो अहंकार के चलते आउट हो गए. रियान जिम्मेदारी से खेल सकते थे और खुद को फॉर्म में ला सकते थे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB के खिलाफ तूफानी अर्धशतक के बावजूद क्यों नाराज हैं वैभव सूर्यवंशी? आया हैरान करने वाला बयान

श्रीकांत ने सिलेक्टर्स से की बड़ी अपील

के श्रीकंत ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स से वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में जगह देने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘मैं सिलेक्टर्स से मांग करता हूं कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द टी20 टीम में लाया जाए. उन्हें भारत की अगली सीरीज में खेलना चाहिए. उन्हें पहले ही बता देना चाहिए कि 15 मैचों तक वो टीम से बाहर नहीं होंगे. वो अकेले दम पर 8 मैचों में आपको जीत दिला देंगे. उन्होंने RCB के गेंदबाजों को बेबस कर दिया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘मैं नहीं देखता…’, बुमराह-हेजलवुड का नहीं है डर! तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी के बयान ने मचाई सनसनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola