IPL 2026 Qualifier-2: GT vs RR भिड़ंत में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

IPL 2026 Qualifier-2: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज (29 मई) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल के टिकट के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

IPL 2026 Qualifier-2

IPL 2026 Qualifier-2

IPL 2026 Qualifier-2, GT vs RR: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज यानी शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

गुजरात को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना था, तो वहीं राजस्थान ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है. अब दोनों टीमें फाइनल के टिकट के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मुकाबले में अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

IPL 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी. वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह राजस्थान के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. पावरप्ले में उनकी बेखौफ बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है.

2. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार ओपनर शुभमन गिल का बल्ला भी इस सीजन जमकर बोला है. गिल ने 14 मुकाबलों में 159 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी ने कई मैचों में गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई है. क्वालीफायर-2 में भी अगर यह जोड़ी चल गई तो RR के लिए मुकाबला बेहद कठिन हो सकता है. गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए गिल का चलना बेहद जरूरी माना जा रहा है.

विज्ञापन

3. ध्रुव जुरेल ( राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने इस सीजन कई अहम मौकों पर शानदार बल्लेबाजी की है. एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था. जुरेल अब तक 15 मैचों में 508 रन बना चुके हैं और नंबर-3 पर उनका प्रदर्शन राजस्थान के लिए काफी भरोसेमंद रहा है. जुरेल गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- GT vs RR Qualifier-2 Pitch Report: फाइनल के टिकट के लिए आज गुजरात और राजस्थान में होगी कड़ी टक्कर, जानिए कैसी है मुल्लांपुर की पिच

4. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक साई सुदर्शन पर निर्भर करेगी. इस सीजन सुदर्शन ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है और 15 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं. उन्होंने ना सिर्फ टीम को तेज शुरुआत दी है, बल्कि बड़े मैचों में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर विपक्षी टीमों पर दबाव भी बनाया है. अगर सुदर्शन लंबी पारी खेलने में सफल रहे तो राजस्थान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और गुजरात की टीम मैच पर मजबूत पकड़ा बना सकती है.

विज्ञापन

5. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए हैं. एलिमिनेटर मैच में भी उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे. आर्चर इस सीजन अब तक 15 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं और नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं. गुजरात के बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं रहने वाला है और वह किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ