GT vs RR Weather Report: IPL 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच होने जा रहा है. क्वालीफायर 1 में GT को हार का सामना करना पड़ा था और अब उनके पास फाइनल में जाने का एक आखिरी मौका है. राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में SRH को पराजित किया और क्वालीफायर 2 का टिकट कटाया. GT vs RR मैच का विजेता फाइनल में जगह बनाएगा. सभी के मन में सवाल है कि इस मुकाबले में बारिश का दखल होगा या नहीं.
न्यू चंडीगढ़ का कैसा है मौसम?

2 / 6
न्यू चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की संभावना कम है. पंजाब में IMD ने मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है. हालांकि, न्यू चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है.
बारिश हुई, तो क्या होगा नतीजा?

3 / 6
बारिश की संभावना कम है लेकिन अगर मौसम बिगड़ गया, तो चीजें खराब हो सकती हैं. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया, तो GT को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, क्योंकि वो लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे.
कब शुरू होगा GT vs RR मैच?

4 / 6
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर 2 मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
GT की संभावित प्लेइंग 11

5 / 6
साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)
RR की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा)