IPL 2026: KKR की हार के 5 ‘विलेन’, LSG के खिलाफ मैच में भी फ्लॉप रहा 25.20 करोड़ वाला खिलाड़ी

IPL 2026 KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ मैच में भी कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है. टीम इस सीजन में खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के चलते एक मैच भी नहीं जीत पाई है. केकेआर की इस हार के 5 बड़े विलेन कौन रहे आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (51)
1 / 6

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर आईपीएल 2026 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के गेंदबाजों ने मुकुल चौधरी की शानदार पारी के आगे घुटने टेक दिए और आखिरी गेंद पर मैच गंवा दिया. केकेआर अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है और इसके लिए टीम के स्टार खिलाड़ी जिम्मेदारी हैं. बड़े खिलाड़ियों का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा जिसका नतीजा सबके सामने है. आइए आपको बताते हैं कि KKR की हार के 5 विलेन कौन-कौन हैं.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन2 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज फिन एलन का फॉर्म इस सीजन अभी तक बेहद ही खराब रहा है. लखनऊ के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला और 8 गेंदों में केवल 9 रन ही बना पाए. टिम सीफर्ट जैसा बल्लेबाज बेंच पर बैठा है, ऐसे में एलन के ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन3 / 6

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भी इस सीजन अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में महज 32 रनों की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर में 14 की इकॉनमी से 28 रन लुटाए.

नवदीप सैनी

नवदीप सैनी4 / 6

इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता की टीम में इस सीजन शामिल हुए नवदीप सैनी भी इस मैच में लय में नजर नहीं आए. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.30 की इकॉनमी से 37 रन लुटाए और एक विकेट भी हासिल नहीं कर पाए.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह5 / 6

केकेआर के उकप्तान रिंकू सिंह के ऊपर भी इस सीजन काफी दबाव है लेकिन उनका प्रदर्शन खराब ही रहा है. लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्हें खुद को साबित करने का शानदार मौका था लेकिन वो इसमें चूक गए. उन्होंने 7 गेंदों में महज 4 रन ही बनाए.

वैभव अरोड़ा

वैभव अरोड़ा6 / 6

कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत हासिल करने के लिए 14 रन बचाने थे. वैभव अरोड़ा के पास टीम को जीत दिलाने का शानदार मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन