IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला एकतरफा हुआ. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पूरे मैच में अपना जादू दिखाया. रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम को शानदार शुरुआत मिली है. हालांकि इस दौरान आरसीबी की टीम ने बेईमानी करने का प्रयास किया.
बेईमानी करती पकड़ी गई आरसीबी की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाइनल मुकाबले में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने हवा में एक शॉट खेला, जिसे जॉर्डन कॉक्स ने लपक लिया. हालांकि मैदानी अंपायर ने इसका फैसला थर्ड अंपायर के छोड़ दिया. अंपायर ने चेक किया तो पाया कि गेंद जमीन पर टच हो गया था. जिसके कारण ही थर्ड अंपायर ने सुंदर को नॉट आउट करार दिया. हालांकि इस फैसले से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे, जिसके कारण ही वो मैदानी अंपायर के साथ बहस करते हुए नजर आए. हालांकि अंत में अंपायर की ही बात मानी गई. इस फैसले का फायदा उठाकर ही वाशिंगटन सुंदर ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, 17 साल बाद हुआ ऐसा
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने किया निराश
अब तक शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज फाइनल मुकाबले में बुरी तरह से फेल हो गए. शुभमन गिल ने 10 रन तो वहीं साई सुदर्शन ने सिर्फ 12 रन ही बनाए. वहीं जोस बटलर सिर्फ 19 रनों की ही पारी खेल सके. जिसके कारण ही गुजरात की टीम 155 रनों के स्कोर पर ही रुक गई. जिसमें वाशिंगटन सुंदर ने अकेले ही 50 रन बनाए थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट हासिल किए, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने भी 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: भुवनेश्वर कुमार के बाउंसर में फंसे साई सुदर्शन, Video में देखें कैसे चकमा खा गए GT के ओपनर
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
27 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines