IPL 2026: गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 17 साल बाद हुआ ऐसा

आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के मुख्य बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके. टीम को बाउंड्री तक के लिए तरसना पड़ा. इस मैच में गुजरात के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Cricket News (1)
1 / 6

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात खासा प्रभावित नहीं कर सकी. टीम का कोई भी मुख्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस मैच में गुजरात के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. गुजरात आईपीएल फाइनल में बिना बाउंड्री के सबसे लंबे अंतराल वाली टीम बन गई.  

विज्ञापन

आरसीबी बनाम जीटी

आरसीबी बनाम जीटी2 / 6

इस मैच में गुजरात की टीम ने बिना बाउंड्री के सबसे लंबा अंतराल 40 गेंदों का बनाया. 40 गेंदों के बाद गुजरात की टीम को बाउंड्री नसीब हुई. इस लिस्ट में जीटी की टीम पहले नंबर पर आ गई है.

विज्ञापन

डेक्कन चार्जस बनाम आरसीबी

डेक्कन चार्जस बनाम आरसीबी3 / 6

इससे पहले आईपीएल 2009 फाइनल में ये रिकॉर्ड डेक्कन चार्जस ने बनाया था. जब टीम को 35 गेंदों बाद बाउंड्री नसीब हुई थी. हालांकि जीटी की टीम ने 17 साल पुराने इस अनचाहे रिकॉर्ड को आईपीएल 2026 फाइनल में अपने नाम कर लिया.

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस4 / 6

वहीं, आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ 29 गेंदों के बाद बाउंड्री हासिल की थी. हालांकि इसके बाद भी खिताबी मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने जीता था.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स5 / 6

इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी आईपीएल 2014 फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 29 गेंदों बाद बाउंड्री दर्ज की थी. पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और केकेआर ने खिताब जीता था.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स6 / 6

आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की हालत पतली थी. राजस्थान ने भी इस मैच में 28 गेंदों के बाद चौका जड़ा था, जो आईपीएल फाइनल में बिना बाउंड्री के सबसे लंबा पांचवां अंतराल था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन