IPL 2026 खत्म होने के बाद Vaibhav Sooryavanshi को मिले ये 5 बड़े अवार्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. पीछे मुड़कर जब भी इस सीजन को देखा जाएगा, तो सभी को सबसे पहले सूर्यवंशी का नाम ही याद आएगा. इस सीजन वैभव ने इतिहास रच दिया.

Vaibhav Sooryavanshi IPL
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi IPL

IPL 2026: आईपीएल 2026 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बनी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिलहाल 15 वर्षीय सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. सूर्यवंशी को फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद कुल 5 बड़े अवार्ड मिले हैं. इससे पहले किसी भी युवा खिलाड़ी ने एक साथ इतने अवॉर्ड अपने नाम नहीं किए हैं. वैभव का नाम अहमदाबाद के स्टेडियम में गूंज उठा.

विज्ञापन

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ सीजन

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ सीजन  2 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ सीजन बन गए हैं. इस सीजन के दौरान वैभव ने कई मुकाबले तो पावरप्ले में ही खत्म कर दिए थे. जिसके कारण ही उन्हें ये सम्मान मिला है. 

विज्ञापन

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन

सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 3 / 6

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहचान एक नए सिक्सर किंग के रूप में बना लिया है. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम हो गया है. सूर्यवंशी ने इस साल 72 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.

ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप  4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में कुल 16 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 48.50 की औसत से 776 रन बना डाले हैं. इस सीजन में वैभव ने 1 शतक और 5 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं.

विज्ञापन

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन

 इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन 5 / 6

आईपीएल में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन का पुरस्कार उस खिलाड़ी को मिलता है, जो अपने पहले या दूसरे सीजन में ही तहलका मचा दे. वैभव सूर्यवंशी ने तो आईपीएल 2026 के सीजन को ही बड़ा बना दिया है.

सुपर स्ट्राइकर्स ऑफ द सीजन

सुपर स्ट्राइकर्स ऑफ द सीजन 6 / 6

बहुत ही कम बल्लेबाज एक सीजन में 750+ रन 230+ की स्ट्राइक रेट से बना पाए हैं. वैभव सूर्यवंशी का इस सीजन स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा है. जिसके कारण ही उन्हें सुपर स्ट्राइकर्स ऑफ द सीजन चुना गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन