हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: PBKS vs RR के मैच में हुआ दर्दनाक हादसा, बुरी तरह चोटिल हुआ फैन, वीडियो वायरल

IPL 2026: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक दर्दनाक हादसा हुआ. गेंद स्टैंड्स में बैठे फैन को जाकर सीधा लगी. फैन गेंद लगने से बुरी तरह से चोटिल हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो यहां देखें.

विज्ञापन

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच में पहली हार मिली है. इस मैच के दौरान स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है. स्टेडियम में मैच देखने के लिए बैठे एक फैन के चेहरे पर गेंद लगी, जिसके चलते वो घायल हो गया. पंजाब किंग्स की पारी के दौरान प्रियांश आर्या बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने एक गेंद पर जोरदार शॉट लगाया और गेंद को सीधा स्टैंड्स में पहुंचा दिया. ये गेंद सीधा जाकर एक फैन को लगी, जिसके बाद उनके चेहरे से खून बहने लगा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

घायल फैन का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. घायल फैन पंजाब किंग्स का सपोर्टर नजर आ रहा है और उसके हाथ में पंजाब की टीम का झंडा है. आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत फैन को घेर लिया और उनके पास हालचाल जाना. ये हादसा किस ओवर में हुआ इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि, वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रियांश आर्या का शॉट था जो फैन को सीधा जाकर लगा है तो ऐसे में पंजाब की पारी की शुरुआत ही ये हादसा हुआ होगा. प्रियांश आर्या ने इस मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेली.

पंजाब को मिली सीजन की पहली हार

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन पंजाब किंग्स को हराने वाली पहली टीम बनी है. राजस्थान की टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंद रहते 223 रनों का स्कोर हासिल कर लिया. इस मैच में टीम के लिए एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने टीम को 32 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी कर जीत दिलाई. फरेरा को उनके तूफानी अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- PBKS vs RR: रियान पराग पर BCCI लेगी बड़ा एक्शन! LIVE मैच में सिगरेट का कश लगा बुरे फंसे कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola