PBKS vs RR: रियान पराग पर BCCI लेगी बड़ा एक्शन! LIVE मैच में सिगरेट का कश लगा बुरे फंसे कप्तान

IPL 2026 PBKS vs RR: राजस्थान की टीम को पंजाब के खिलाफ मैच में जीत मिली लेकिन मैच के बाद कप्तान रियान पराग बड़ी मुसीबत में घिर चुके हैं. उनका सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल है और बीसीसीआई उनके ऊपर कड़ा एक्शन ले सकती है.

jacket (41)
1 / 6

IPL 2026 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान टीम के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के चलते बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ बीसीसीआई भी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है.

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते दिखे

ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते दिखे2 / 6

राजस्थान की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो कप्तान रियान पराग बैठे ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए. उनके इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके खिलाफ सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई सुनाएगी सजा?

बीसीसीआई सुनाएगी सजा?3 / 6

बीसीसीआई इस मामले में रियान पराग के ऊपर एक्शन ले सकता है. आईपीएल के नियमों के अनुसार ये उल्लंघन है. आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है.

क्या सजा मिल सकती है?

क्या सजा मिल सकती है?4 / 6

ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीने के मामले में रियान पराग को मैच रेफरी की तरफ से वॉर्निंग दी जा सकती है. इसी के साथ उनकी मैच फीस का कुछ हिस्सा काटकर जुर्माना भी वसूला जा सकता है या फिर मैच बैन भी झेलना पड़ सकता है. अभी तक बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

खड़े हुए तीखे सवाल

खड़े हुए तीखे सवाल5 / 6

मैच के दौरान स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम के अंदर धूम्रपान करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है. ऐसे में रियान पराग का इस तरह से वेप पीना सवाल खड़े कर रहा है. इसी के साथ भारत में ई सिगरेट पीना पूरी तरह से अवैध है. इसका उल्लंघन करने पर जेल या फिर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

बल्ले से नहीं निकल रहे रन

बल्ले से नहीं निकल रहे रन6 / 6

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन उनका बल्ला नहीं चल रहा है. वो इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. उन्होंने इस सीजन खेले 9 मैचों में 117 रन बनाए हैं वो भी सिर्फ 14 की औसत से

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन