IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पास कुछ समय पहले तक अच्छे तेज गेंदबाजों की कमी नजर आ रही थी. जसप्रीत बुमराह के ऊपर कुछ ज्यादा ही दबाव नजर आ रहा था. हालांकि अब आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया की इस परेशानी का हल मिल गया है.सीजन 19 में कई युवा भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अगर बीसीसीआई ने ये अहम कदम उठाया, तो भारतीय क्रिकेट टीम कई सुपरस्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं.
टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या का मिला हल
जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के अलावा टीम इंडिया के पास मैच विनर तेज गेंदबाज वाइट बॉल क्रिकेट में नहीं नजर आ रहे थे. हालांकि आईपीएल 2026 के बाद तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है. इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी ने भी अपनी पेस से बल्लेबाजों के अंदर डर पैदा किया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने भी अपनी कंट्रोल दिखाया. जिसके बारे में फिलहाल चर्चा हो रही है. हालांकि इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रसिख सलाम डार ने किया है. वो अब टीम इंडिया के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 आई सामने, गिल-अय्यर को नहीं मिला मौका
बीसीसीआई को करना होगा ये काम
अब बीसीसीआई को बड़ा कदम उठाना होगा. इन खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिले. जिससे वो दबाव के लिए तैयार हो सके. वहीं मोहसिन खान और रसिख सलाम डार के फिटनेस पर भी बोर्ड को नजर रखनी होगी. जिससे ये सभी तेज गेंदबाज पूरा घरेलू क्रिकेट खेल सके. वहीं इन सभी तेज गेंदबाजों को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाजों के साथ एनसीए में काम करने का मौका मिले. बीसीसीआई ने अगर इन तेज गेंदबाजों पर फोकस करके इन्हें तैयार किया, तो टीम इंडिया के पास कई मैच विनर खिलाड़ी होंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से टीम इंडिया को मिले 7 सितारे, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाएंगे तहलका!
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines