IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. क्वालीफायर 1 का मैच हो चुका है जिसमें जीत हासिल कर आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में अब हर किसी की नजर 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने वाले मुकाबले पर होगी. ये एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जिनको खेलते देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच कब शुरू होगा और फैंस इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं.
SRH vs RR में किसका पलड़ा है भारी?
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम का दबदबा देखने को मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में बाजी मारी है तो वहीं राजस्थान की टीम महज 9 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है. इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच 2 बार मैच खेले गए हैं और दोनों ही बार हैदराबाद ने जीत हासिल की है. ऐसे में राजस्थान के पास इस मैच में जीत हासिल कर बदला लेने का शानदार मौका होगा.
कब और कहां खेला जाएगा IPL 2026 Eliminator SRH vs RR
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसके आधे घंटे पहले टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख पाएं लाइव IPL 2026 Eliminator SRH vs RR
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये मुकाबला स्टार नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने को लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर लाइव देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की IPL 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
ये भी पढ़िए- BCCI जल्द ही रजत पाटीदार की करवाएगी टीम इंडिया में एंट्री! ये 3 ठोस वजह कर रही RCB कप्तान का दावा मजबूत
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines