IPL 2026, Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंजरी के कारण अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. स्टार्क के टीम में जुड़ने से दिल्ली की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. इस टीम के पास पहले से ही लुंगी एनगिडी और टी नटराजन जैसे गेंदबाज नजर आ रहे हैं. फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही थी कि जल्द ही स्टार्क टीम को ज्वाइन कर लेंगे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है. जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिल्कुल भी खुश नहीं होगी.
मिचेल स्टार्क इतने मैचों के लिए बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिलहाल इंजरी के साथ जूझ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क आईपीएल में अभी कम से कम 3 मैच और मिस करने वाले हैं. पूरी तरह से फिट होने में उन्हें थोड़ा और समय लग सकता है. फिलहाल वो कंधे और घुटने की चोट से उबर रहे हैं. स्टार्क के आने से दिल्ली कैपिटल्स टीम की डेथ गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. हालांकि अभी तक स्थिति को टी नटराजन और लुंगी एनगिडी ने संभाल कर रखा है. आईपीएल 2025 में स्टार्क ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. हाल के समय में उन्होंने बिग बैश लीग 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: RR vs MI: धमाकेदार कमबैक करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
लगातार जीत दर्ज कर रही है दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं. दोनों ही मैचों में दिल्ली की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही थी. ऐसे में अब उसी फॉर्म को अक्षर पटेल की टीम आगे भी जारी रखना चाहेगी. जिससे पिछले सीजन की गलती दोबारा नहीं हो. आईपीएल 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन गिर गया था. जिसके कारण ही नॉकआउट में कैपिटल्स की टीम एंट्री नहीं कर पाई थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा भी आए नजर
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
49 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines