IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में फ्रेंचाइजी की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो चुकी है. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में से केवल 4 में जीत दर्ज की है और 6 में हार का सामना किया है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अभी भी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है या नहीं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं समीकरण.
दिल्ली को जीतने होंगे सभी मुकाबले
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास इस सीजन 4 मैच और बाकी हैं. ऐसे में टीम अगर इन चारों मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ के लिए अपने दम पर क्वालीफाई कर जाएगी लेकिन अगर एक भी मैच में हार मिलती है तो मामला गड़बड़ हो जाएगा. किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं और दिल्ली 4 मैचों में जीत के बाद ही वहां पहुंच सकती है. फिलहाल, टीम 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है. टीम के लिए नेगेटिव नेट रन रेट भी एक परेशानी का सबब है. ऐसे में बचे हुए मैचों में टीम को जीत के अंतर पर भी ध्यान देना होगा.
प्लेऑफ के लिए कांटे का मुकाबला
आईपीएल 2026 में 48 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 9 मैचों में 6 जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम है. टीम के पास 13 अंक हैं और महज 2 मैचों में जीत हासिल करते ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के पास 12-12 अंक हैं और इनके बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इन 4 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
CSK की भी हुई एंट्री
टूर्नामेंट की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पिछड़ती हुई नजर आ रही थी लेकिन अब टीम वापसी कर चुकी है. टीम के पास 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं. सीएसके अगर 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. टीम ने पिछले 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और नेट रन रेट भी पॉजिटिव हो चुका है.
ये भी पढ़िए- IPL में ये चल क्या रहा है…! डेड बॉल पर दे दिया अपना विकेट? नितीश राणा के आउट होने पर मचा घमासान
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines