IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें CSK vs SRH की लाइव स्ट्रीमिंग? पिछली हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई
CSK vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. ये मैच प्लेऑफ की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए जरूरी है. ऐसे में फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण कब और कहां देख पाएंगे आइए आपको बताते हैं.
CSK vs SRH Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब इस मैच में जीत हासिल कर सीएसके पिछली हार का बदला लेना चाहेगी तो वहीं प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. ऐसे फैंस के मन में सवाल होगा कि वो इस मैच को लाइव कब और कहां देख पाएंगे. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच की इस जंग में चेन्नई की टीम आगे रही है. दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 15 बार सीएसके ने जीत हासिल की है तो वहीं 8 बार हैदराबाद की टीम जीत दर्ज कर चुकी है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है जिसमें हैदराबाद ने सीएसके को 10 रनों से पटखनी दी थी.
विज्ञापन
कब और कहां देखें लाइव मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
ये मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 7 बजे मैदान पर उतरेंगे.