वैभव-प्रियांश ओपनर, नंबर 3 पर उतरेंगे कप्तान तिलक वर्मा, ODI ट्राई सीरीज के लिए ये होगी इंडिया ए की घातक प्लेइंग 11!

ODI Tri Series: आईपीएल के इस सीजन के खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में एक्शन में नजर आने वाली है. टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में इंडिया ए की तरफ से कई युवा सितारे खेलने उतरेंगे. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.

jacket - 2026-05-18T164010.704

ODI Tri Series: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. बीसीसीआई की तरफ से इस सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी तो वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. 9 जून से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है. 

विज्ञापन

ओपनिंग करने का मौका किसे मिलेगा?

इंडिया ए की टीम में ऐसे 3 ओपनर हैं जो कि आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह का हालिया फॉर्म कमाल का नजर आ रहा है. ऐसे में मैनेजमेंट किन 2 को ओपनिंग के लिए चुनती है देखना काफी दिलचस्प होगा. प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. इसके बाद नंबर 3 पर कप्तान तिलक वर्मा उतर सकते हैं और उनके बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. 

विज्ञापन

ऑलराउंडर की होगी भरमार

इंडिया ए की इस प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर की कोई कमी नहीं होगी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आयुष बदोनी होंगे तो वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और  निशांत सिंधू 7वें नंबर पर खेलने उतर सकते हैं. आयुष बदोनी और निशांत सिंधू बल्ले के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी में भी असरदार साबित हो सकते हैं. इसके बाद गेंदबाजी के लिए यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, हर्ष दुबे और विप्रज निगम होंगे. 

टीम इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी (ऑलराउंडर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), निशांत सिंधू (ऑलराउंडर), हर्ष दुबे (ऑलराउंडर), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अंशुल कंबोज (तेज गेंदबाज), विप्रज निगम (स्पिनर)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ