CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धमाकेदार कमबैक किया है. पिछले 8 मैचों में फ्रेंचाइजी ने 6 मुकाबले जीते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की टीम ने बड़ा रन चेज किया. इस मुकाबले में सीएसके के युवा स्टार उर्विल पटेल ने कमाल की बल्लेबाजी करके मैच को सीएसके की ओर मोड़ दिया. रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ने के बाद उर्विल पटेल ने एक पर्ची निकाल कर दिखाई. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बड़ी बात हो रही है.
कौन हैं सीएसके के नए स्टार उर्विल पटेल?
आईपीएल 2025 में जब वंश बेदी को इंजरी हुई, तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके ने उर्विल पटेल को अपने साथ जोड़ा था. जिसके बाद उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली. आईपीएल 2026 में उन्हें पहले मौका नहीं मिला. नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे आयुष म्हात्रे की इंजरी के बाद ही उर्विल पटेल को खेलने का मौका मिला. उर्विल पटेल गुजरात क्रिकेट टीम के वाइट बॉल कप्तान भी है. जहां पर उन्होंने बहुत ही तूफानी पारी खेली. उर्विल जिसके कारण ही सीएसके टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उन्हें पहली ही गेंद से अटैक करने की इजाजत दी है. जिसके कारण ही वो हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK के लिए धोनी खेलेंगे या नहीं? भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा
उर्विल पटेल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. उर्विल की इस पारी के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से जीत मिली. इस दौरान उर्विल ने एक इमोशनल पर्ची निकाल कर दिखाई. इस पर्ची में उन्होंने इंग्लिश में लिखा था, ‘This is for u papa’ (ये आपके लिए पापा). इस इमोशनल पर्ची की भी बहुत ज्यादा बात हो रही है.
ये भी पढ़ें: IPL इतिहास के 5 सबसे तेज अर्धशतक, इस नंबर पर पहुंचे CSK के उर्विल पटेल
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
28 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines