IPL इतिहास के 5 सबसे तेज अर्धशतक, इस नंबर पर पहुंचे CSK के उर्विल पटेल
IPL: आईपीएल में आज के समय सभी खिलाड़ी तेजी से रन बनाने का प्रयास करते हैं. हालांकि बहुत ही कम इस काम में सबसे होते हैं. कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपनी आक्रामक पारी से इतिहास रच देते हैं. कुछ युवा खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में खेलकर सबसे तेज अर्धशतक ठोका है.

IPL: आईपीएल में सभी खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जो इस समय भी अन्य सभी से आगे नजर आते हैं. ऐसे खेलने वाले खिलाड़ी बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करते हैं. आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज अर्धशतक की लिस्ट में भी ऐसे नाम नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट को चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने बदल कर रख दिया है.
उर्विल पटेल
2 / 6आईपीएल 2026 में सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में इतिहास बन गया. सीएसके के उर्विल पटेल ने सिर्फ 13 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. उर्विल ने इस मैच में लगातार 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.
यशस्वी जायसवाल
3 / 6राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने ये कारनामा किया था. आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने भी सिर्फ 13 गेंदों में ही पचासा जड़ा था.
केएल राहुल
4 / 6साल 2018 में केएल राहुल ने भी ये कारनामा किया था. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में राहुल ने आतिशी पारी खेली थी. केएल राहुल ने इस मुकाबले में 14 गेंदों में ही अर्धशतक ठोका था.
पैट कमिंस
5 / 6आईपीएल 2022 के दौरान गेंदबाज पैट कमिंस ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में कमिंस ने बल्ले के साथ कमाल किया था. कमिंस ने भी 14 गेंदों में पचासा जड़ा था.
रोमारियो शेफर्ड
6 / 6साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में भी ऐसा कारनामा देखने को मिला था. आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने भी 14 गेंदों में शानदार अर्धशतक ठोका था.