CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के घर में घुस कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मैच लगभग बना लिया था. हालांकि 2 बार मुकाबला बनाने के बाद भी लखनऊ ने गंवा दिया. जिसके कारण ही अंत में उन्हें करीबी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कुछ बड़ी गलतियां की. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान ऋषभ पंत ने हार की सबसे बड़ी गलती बताई है. जिसके बाद उन्होंने हार का ठीकरा इस खिलाड़ी पर फोड़ दिया है.
ऋषभ पंत ने इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा
करीबी मुकाबले में लखनऊ की टीम को कैच छोड़ना बहुत भारी पड़ा. दिग्वेश राठी ने 2 आसान कैच छोड़ दिए. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान इस बारे में बात करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, बिल्कुल, मुझे लगता है कि यह एक शानदार मैच था. सब कुछ अच्छा चल रहा था. हम जानते थे कि पावरप्ले में हम पर्याप्त दबाव बनाएंगे क्योंकि जब आप इस तरह का अभ्यास करते हैं, तो आप इसी तरह की क्रिकेट का इंतजार करते हैं. लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि हमारे पास पर्याप्त समय था. टी20 क्रिकेट में फील्डिंग का स्तर ऊंचा होना चाहिए. बहुत सारे कैच छूटे और जैसा कि आपने कहा, लेकिन सिर्फ एक चीज पर दोष देना मुश्किल है.’
उर्विल पटेल की पारी को ही हार का अंतर बताते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘लेकिन उर्विल की पारी में जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह वाकई सराहनीय था. बस यही एक बात है। उर्विल ने हमारे लिए इंग्लिस की तरह ही शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली. हम जानते थे कि पावरप्ले में किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी और इंग्लिस ने वही किया और सीएसके के लिए ये जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई. लेकिन साथ ही, टीम ने बहुत धैर्य दिखाया. निश्चित रूप से कुछ क्षेत्र हैं जहां हम सुधार कर सकते हैं, लेकिन सीएसके को बधाई.’
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: कौन हैं उर्विल पटेल? जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ पचासा जड़कर निकाली इमोशनल पर्ची
इस गलती का लखनऊ को हुआ नुकसान
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास 220 रनों का आंकड़ा पार करने का भी मौका था. हालांकि टीम ऐसा करने में नाकाम रही. जिसके बारे में बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से, जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हम और अधिक स्कोर करना चाहते थे, लेकिन हम जानते थे कि 200-210 के आसपास का लक्ष्य अच्छा रहेगा. पावर प्ले में उन्होंने अच्छी शुरुआत की. लेकिन साथ ही, हम यह भी जानते थे कि स्थिति मुश्किल होती जा रही है और पावरप्ले के बाद गेंद पुरानी होती जा रही थी और विकेट पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था.’
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के 5 बड़े विलेन, हाथ से निकल गया जीता हुआ मुकाबला
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
6 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
35 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
47 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines