CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के 5 बड़े विलेन, हाथ से निकल गया जीता हुआ मुकाबला

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आरसीबी को हराकर कमबैक किया था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्ले से शानदार शुरुआत की. हालांकि गेंद के साथ टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. लखनऊ को 5 खिलाड़ियों ने जीता हुआ मुकाबला हरा दिया.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में सीएसके की टीम ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 208 रन बना लिए. लखनऊ की टीम जीता हुआ मुकाबला 5 विकेट से हार गई. करीबी मुकाबले में मिली इस हार में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के ही 5 खिलाड़ी विलेन बने हैं.

विज्ञापन

दिग्वेश राठी

दिग्वेश राठी 2 / 6

स्पिनर दिग्वेश राठी लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के सबसे बड़े विलेन बने. राठी ने 2 बहुत ही आसान कैच छोड़ा. जिसके बाद उन्होंने 4 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिया. राठी ने उर्विल पटेल और प्रशांत वीर का कैच छोड़ा, जो टीम को बहुत भारी पड़ा.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 3 / 6

कप्तान ऋषभ पंत ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. ऋषभ पंत ने 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए. पंत ने भी बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी की, जिसका टीम को भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ.

आवेश खान

आवेश खान4 / 6

तेज गेंदबाज आवेश खान ने 4 ओवरों में 45 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया. पहले ओवर में ही आवेश खान ने 25 रन दे दिए. हालांकि उसके बाद उन्होंने कमबैक किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

विज्ञापन

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन 5 / 6

कमबैक करके पिछले 3 मैचों में से पूरन ने 2 शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही निकोलस पूरन से बड़ी उम्मीदें थी. पूरन ने 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए. जिसके कारण ही लखनऊ की टीम ने पावरप्ले के बाद बैक टू बैक विकेट गंवाया.

अक्षत रघुवंशी

अक्षत रघुवंशी  6 / 6

युवा खिलाड़ी अक्षत रघवुंशी ने 18 गेंदों में इतने ही रन बनाए. बीच के ओवरों में रघुवंशी ने 100 के स्ट्राइक रेट से खेला. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कमबैक करने का अच्छा मौका मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन