Update on MS Dhoni Comeback: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक महेंद्र सिंह धोनी की कमी खली है. CSK अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उन्हें एक भी जीत नहीं मिल पाई है. धोनी पिंडली की चोट के कारण बाहर हैं और हर मैच के साथ फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल को एमएस धोनी वापसी करेंगे. हालांकि, अब धोनी के कमबैक का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर आई है. एमएस धोनी की मैदान पर वापसी में अब एक हफ्ता और लगने वाला है.
एमएस धोनी कब करेंगे वापसी?
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 11 अप्रैल यानी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में होने वाला है. इस मैच के लिए एमएस धोनी उपलब्ध नहीं हैं. काफ स्ट्रेन के कारण वो शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं और अभी रिकवरी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि एमएस धोनी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले ब्लॉकबस्टर मैच में मैदान पर उतरेंगे. हालांकि, अब रेवस्पोर्ट्ज ने बताया है कि धोनी की वापसी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को होगी. उन्हें अभी पूरी तरह ठीक होने में एक हफ्ते का समय लगने वाला है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं नहीं देखता…’, बुमराह-हेजलवुड का नहीं है डर! तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी के बयान ने मचाई सनसनी
DC के खिलाफ वापसी करेंगे डेवाल्ड ब्रेविस
चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ एमएस धोनी की कमी नहीं खली है. बता दें कि धोनी के अलावा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी बाहर थे. वो चेन्नई सुपर किंग्स के मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभ्यास करते हुए उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई.
इसी वजह से शुरुआती कुछ मैचों से वो बाहर हो गए. धोनी के अलावा फैंस उनकी वापसी की भी उम्मीद कर रहे थे. डेवाल्ड ब्रेविस ने खुद बताया है कि वो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. उनके आने से जरूर टीम का आत्मविश्वास बढ़ जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RCB की ‘धुनाई’ के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला विराट कोहली से खास गिफ्ट, इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines